CG Rojgar Panjiyan Online 2026: छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीयन ऑनलाइन 2025 राज्य के उन सभी बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो सरकारी नौकरी, प्राइवेट जॉब, जॉब फेयर या स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं। इस लेख में CG Rojgar Portal से नया पंजीयन कैसे करें, पुराने पंजीयन का नवीनीकरण, जानकारी अपडेट करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, X-10 पंजीयन प्रमाण पत्र डाउनलोड, लॉगिन-पासवर्ड समस्या, OTP से जुड़ी दिक्कतें और रोजगार पंजीयन के सभी फायदे पूरी स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी के साथ समझाए गए हैं। सही और पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करके पूरा लेख ध्यान से पढ़ें।
CG Rojgar Panjiyan Online 2026: Overview
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीयन 2026 |
| पोर्टल का नाम | CG Rojgar Portal / e-Rojgar |
| संबंधित विभाग | रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग, छत्तीसगढ़ |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन (Online Registration) |
| पंजीयन का उद्देश्य | बेरोजगार युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ना |
| लाभार्थी | छत्तीसगढ़ राज्य के बेरोजगार युवक / युवतियाँ |
| पंजीयन शुल्क | निःशुल्क (₹0) |
| आवश्यक दस्तावेज़ | आधार कार्ड, निवास प्रमाण, शिक्षा प्रमाण पत्र |
| नवीनीकरण अवधि | हर 3 वर्ष में |
| जारी प्रमाण पत्र | X-10 रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र |
| आधिकारिक वेबसाइट | View Here |
| मोबाइल ऐप | CG Rojgar App |
| सहायता केंद्र | 33 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र |
CG Rojgar Panjiyan Online 2026: रोजगार पंजीयन क्या है?
रोजगार पंजीयन का मतलब हैं,सरकार को यह बताना कि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं!
छत्तीसगढ़ सरकार इसी जानकारी के आधार पर:
- सरकारी नौकरी की सूचना देती है
- प्राइवेट नौकरी से जोड़ती है
- जॉब फेयर में बुलाती है
- स्वरोजगार योजनाओं का लाभ देती है
बिना रोजगार पंजीयन के कई सरकारी भर्तियों, योजनाओं और जॉब फेयर का लाभ नहीं मिलता।
CG Rojgar Panjiyan Online 2026: कौन कर सकता है रोजगार पंजीयन?
छत्तीसगढ़ रोजगार कार्यालय में पंजीयन वे सभी उम्मीदवार कर सकते हैं, जो राज्य के निवासी हैं और रोजगार की तलाश में हैं। रोजगार पंजीयन के लिए निम्न योग्यताएँ होना आवश्यक है:
| छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। |
| उम्मीदवार ने कम से कम 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं या इससे अधिक उच्च शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की हो। |
| उम्मीदवार वर्तमान में बेरोजगार हो और नौकरी की तलाश कर रहा हो। |
| पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार रोजगार पंजीयन के लिए पात्र हैं। |
- रोजगार पंजीयन करने के बाद उम्मीदवारों को सरकारी एवं निजी क्षेत्र की नौकरियों, रोजगार मेलों और स्वरोजगार योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है।
CG Rojgar Panjiyan Online 2026: पंजीयन से पहले ये बातें जरूर पढ़ें
- अगर आपने पहले कभी रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराया है → नया पंजीयन बिल्कुल न करें
- ✔️ पुराने पंजीयन नंबर से ही Update / Renewal करें
- ✔️ आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य
- ✔️ एक मोबाइल नंबर से एक ही पंजीयन
- नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर → ऑनलाइन कभी नहीं बदलता
- पंजीयन पूरी तरह FREE (निःशुल्क) है → कोई भी पैसा मांगे = फ्रॉड
पहले केवल अपने ज़िले के रोज़गार कार्यालय से ही रोज़गार पंजीयन होता था, लेकिन अब यह सुविधा ऑनलाइन हो गई है। अब आप मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से घर बैठे ही बिल्कुल निःशुल्क रोज़गार पंजीयन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आसान, तेज़ और सभी के लिए सुविधाजनक है।
CG Rojgar Panjiyan Online 2026
Table of Contents
नौकरी संबंधी नवीनतम अपडेट पढ़ें: परिवहन आरक्षक भर्ती 2026 छत्तीसगढ़
CG Rojgar Panjiyan Online 2026: आधिकारिक वेबसाइट खोलना
सबसे पहले मोबाइल / लैपटॉप में यह वेबसाइट खोलें https://erojgar.cg.gov.in
वेबसाइट खुलने के बाद आपको ये विकल्प दिखेंगे:
| नया पंजीयन (New Registration) |
| रोजगार इच्छुक लॉगिन (Job Seeker Login) |
| नवीनीकरण (Renewal) |
| स्टेटस देखें (Status) |
CG Rojgar Panjiyan Online 2026: नया पंजीयन (Registration) कैसे करें?
CG Rojgar Panjiyan Online 2026: पंजीयन शुरू करने से पहले यह जानना महत्वपूर्ण है कि यदि आप पहले से ही किसी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में पंजीकृत हैं, तो नया पंजीयन न करें। ऐसे में आपको पुराने पंजीयन क्रमांक का उपयोग करके केवल अद्यतन (Update) या नवीनीकरण (Renewal) करना चाहिए। नया पंजीयन तभी करें जब आपका पहले कभी पंजीकरण नहीं हुआ हो। पंजीयन की चरणबद्ध प्रक्रिया निम्नलिखित है:
चरण 1: पोर्टल पर पहुँचें
सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर जाना होगा। यहाँ “नया पंजीयन / New Registration” विकल्प चुनें।


चरण 2: मोबाइल नंबर व OTP सत्यापन
अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और “मोबाइल OTP भेजें” बटन पर क्लिक करें। मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करके “मोबाइल OTP सत्यापित करें” बटन दबाएँ।
OTP नहीं आया?
| नेटवर्क चेक करें |
| DND बंद करें |
| 1–2 मिनट रुककर फिर भेजें |

आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Verification)
| 12 अंकों का आधार नंबर डालें |
| आधार के अनुसार पूरा नाम English में लिखें (जैसे आधार में है, वैसे ही) |
| Send Aadhaar OTP पर क्लिक करें |
| आधार से जुड़े मोबाइल पर OTP आएगा |
| OTP डालकर Verify करें |
- अगर OTP नहीं आता: आपका आधार मोबाइल से लिंक नहीं है
- पहले आधार केंद्र में लिंक कराएँ
व्यक्तिगत जानकारी भरना (Personal Details)
यहाँ आपको भरना होगा:
| पूरा नाम (Auto Fill होता है) |
| पिता / पति का नाम |
| जन्मतिथि |
| लिंग (Male/Female/Other) |
| वैवाहिक स्थिति |
| श्रेणी (SC / ST / OBC / GEN / EWS) |
| दिव्यांग (यदि लागू हो) |
यह जानकारी बाद में नहीं बदलती, ध्यान से भरें
पता (Address Details)
| वर्तमान पता |
| जिला |
| विकासखंड |
| ग्राम / वार्ड |
| पिन कोड |
- पता वही भरें जहाँ आप रहते हैं
शैक्षणिक योग्यता (Education Details)
एक-एक करके जोड़ें:
| 10वीं |
| 12वीं |
| ITI / Diploma |
| Graduation / Post Graduation |
हर योग्यता में:
| बोर्ड / यूनिवर्सिटी |
| पास वर्ष |
| विषय / ट्रेड जो भी पढ़ाई की है सब डालें |
अनुभव विवरण (यदि हो)
अगर आपने कभी काम किया है:
| कंपनी का नाम |
| पद |
| कार्य अवधि |
❌ अनुभव नहीं है तो: 👉 “Fresher” चुनें
दस्तावेज़ अपलोड करना
| आधार कार्ड |
| निवास प्रमाण पत्र |
| शिक्षा प्रमाण पत्र |
| जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू) |
| पासपोर्ट साइज फोटो |
ध्यान रखें:
| फाइल साइज 1 MB से कम |
| JPG / PDF फॉर्मेट |
| फोटो साफ हो |
Final Submit (सबसे जरूरी स्टेप)
- पूरी जानकारी दोबारा चेक करें
- गलती है तो सुधारें
- Submit / Final Save पर क्लिक करें
एक बार Submit के बाद | जानकारी बदलना मुश्किल होता है
पंजीयन क्रमांक, User ID और Password
सफल पंजीयन के बाद:
- ✔️ पंजीयन क्रमांक (Registration Number) मिलेगा
- ✔️ User ID = आपका मोबाइल नंबर
- ✔️ Password = SMS से आएगा
इन्हें कागज में लिखकर सुरक्षित रखें
X-10 पंजीयन प्रमाण पत्र डाउनलोड करें
| Job Seeker Login करें |
| Dashboard खुलेगा |
| Download X-10 Certificate पर क्लिक करें |
| PDF डाउनलोड करें |
| चाहें तो प्रिंट निकालें |
✔️ यह प्रमाण पत्र बिना साइन के भी मान्य है
CG Rojgar Panjiyan Online 2026: नवीनीकरण (Renewal) कैसे करें
1. जानकारी में सुधार (Correction / Update) कैसे करें?
पंजीकरण के बाद, आप अपनी जानकारी को केवल एक बार ऑनलाइन सुधार (Update) कर सकते हैं। यह सुधार पता, शैक्षिक योग्यता, या अनुभव जैसी जानकारी में किया जा सकता है। महत्वपूर्ण: नाम, जन्मतिथि, और आधार संख्या जैसे महत्वपूर्ण विवरण बाद में ऑनलाइन नहीं बदले जा सकते। यदि इनमें सुधार करना हो, तो आपको रोजगार कार्यालय से संपर्क करना होगा। रोजगार कार्यालय भी केवल एक बार ही सुधार कर सकता है।
2. नवीनीकरण (Renewal) प्रक्रिया
पंजीकरण की वैधता (Validity) की अवधि समाप्त होने पर, आपको नवीनीकरण कराना अनिवार्य हो सकता है, जो आमतौर पर हर तीन साल में करना होता है।नवीनीकरण के लिए आपको पोर्टल पर Job Seeker Login के माध्यम से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद, नवीनीकरण सेक्शन में जाकर आवश्यक विवरण सत्यापित करें और नवीनीकरण बटन दबाएँ। यदि नवीनीकरण में देर हो जाए, तो संबंधित जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।
पासवर्ड भूल गए तो क्या करें?
- Login Page पर जाएँ
- Forgot Password पर क्लिक करें
- मोबाइल नंबर डालें
- OTP Verify करें
- नया पासवर्ड सेट करें
CG Rojgar Panjiyan Online 2026: रोजगार पंजीयन के फायदे
ई-रोज़गार पंजीयन कराकर निम्नलिखित लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं:
- नौकरी के अवसर: पंजीकृत उम्मीदवारों को सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरी सूचनाएँ प्रदान की जाती हैं।
- सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता: स्वरोजगार, कौशल विकास, और अन्य योजनाओं में पंजीकृत युवाओं को अवसर दिए जाते हैं।
- भत्ता / अनुदान: कुछ विशेष श्रेणियों के लिए बेरोजगारी भत्ता या अनुदान की संभावना हो सकती है।
- प्रमाण पत्र का उपयोग: यह पंजीयन प्रमाण पत्र सरकारी नौकरियों और योजनाओं में वैधता प्रदान करता है।
- स्वरोजगार व सहायता: स्वरोजगार (Self-Employment) के लिए मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त होती है।
- बेहतर पहुँच: पंजीकृत युवाओं को नौकरी मेलों (Job Fair) और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भागीदारी का अवसर मिलता है।
- आसान ऑनलाइन प्रक्रिया: घर बैठे ही पंजीयन, नवीनीकरण और जानकारी अद्यतन करना संभव है।
CG Rojgar Panjiyan Online 2026: आम समस्याएँ और समाधान
| समस्या | समाधान |
| OTP नहीं आना | आधार मोबाइल से लिंक कराएँ |
| Upload नहीं हो रहा | File size कम करें |
| Renewal नहीं दिख रहा | Validity खत्म होने दें |
| Status नहीं दिख रहा | रोजगार कार्यालय संपर्क |
CG Rojgar Panjiyan Online 2026: Important Link
| नया पंजीयन लिंक (New Registration Link) | छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीयन के लिए नया आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। |
| नवीनीकरण लिंक (Renewal Link) | पहले से पंजीकृत उम्मीदवार अपने रोजगार पंजीयन का नवीनीकरण नीचे दिए गए लिंक से करें। |
| लॉगिन लिंक (Job Seeker Login) | पंजीकृत उम्मीदवार अपनी User ID और Password से लॉगिन करने के लिए इस लिंक का उपयोग करें। |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें | View Here |
| व्हाट्सएप चैनल | Follow |
| हमारी वेबसाइट | Visit Now |

CG Rojgar Panjiyan Online 2026: छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीयन 2025 राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी और निजी नौकरी पाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। CG Rojgar Portal के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन, नवीनीकरण और अपडेट की सुविधा मिलती है। रोजगार के बेहतर अवसर पाने के लिए समय पर पंजीयन करना आवश्यक है।

Cg Vyapam Parivahan Arakshak Bharti
Cg Health Mitra Recruitment
Cg Vijli Vibhag Bharti
Cg Transport Constable recruitment
Khairagarh WCD recruitment
Vyapam mandi Nirikshan Bharti