---Advertisement---

स्वास्थ्य मित्र भर्ती 2026 – जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़) | CG Health Mitra Recruitment 2026

By: Khusboo Sahu

On: January 27, 2026

CG Health Mitra Recruitment 2026
---Advertisement---

CG Health Mitra Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला बीजापुर में स्वास्थ्य मित्र (Health Mitra) पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) एवं नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत की जा रही है।यदि आप 10वीं पास, ग्रामीण क्षेत्र से हैं और स्वास्थ्य विभाग में काम करने की इच्छा रखते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए सुनहरा अवसर है।

इस लेख में हम आपको स्वास्थ्य मित्र भर्ती 2026 से जुड़ी ओवरव्यू, महत्वपूर्ण तिथियाँ, पद विवरण, पात्रता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, निर्देश, महत्वपूर्ण लिंक और FAQ की पूरी जानकारी देंगे।

CG Health Mitra Recruitment 2026: Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामस्वास्थ्य मित्र भर्ती 2026
विभागकार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
जिलाबीजापुर (छत्तीसगढ़)
योजनानियद नेल्लानार योजना
पद नामस्वास्थ्य मित्र
कुल पद69
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास
चयन प्रक्रियामेरिट लिस्ट
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bijapur.gov.in

CG Health Mitra Recruitment 2026: Important Date’s

कार्यक्रमतिथि
विज्ञापन जारी16 जनवरी 2026
आवेदन प्रारंभ16 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि29 जनवरी 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
मेरिट सूचीबाद में सूचना
प्रशिक्षणचयन के बाद
  • नोट: अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

CG Health Mitra Recruitment 2026: Post Details

पद नामपद संख्या
स्वास्थ्य मित्र69
नियुक्ति क्षेत्र:नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत चयनित 69 ग्रामों में प्रत्येक ग्राम हेतु 01 स्वास्थ्य मित्र की नियुक्ति की जाएगी।
CG Health Mitra Recruitment 2026

नौकरी संबंधी नवीनतम अपडेट पढ़ें: सीजी व्यापम डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026

CG Health Mitra Recruitment 2026: Eligibility Criteria

स्वास्थ्य मित्र पद के लिए अभ्यर्थी को निम्न योग्यताएँ पूरी करनी होंगी:

  • अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य
  • जिस ग्राम से आवेदन कर रहे हैं, उसी ग्राम का स्थायी निवासी होना आवश्यक
  • केवल स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी
  • एक ग्राम के लिए एक से अधिक आवेदन होने पर मेरिट आधार पर चयन

CG Health Mitra Recruitment 2026: Age Limit

विवरणआयु
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष
आयु गणना तिथि01 जनवरी 2026
  • शासन के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट लागू होगी।

CG Health Mitra Recruitment 2026: Salary & Incentive

स्वास्थ्य मित्र को निश्चित मानदेय + कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

निश्चित मानदेय

₹5000/- प्रति माहकार्य आधारित प्रोत्साहन (अधिकतम ₹3000/-)
कार्यराशि
संस्थागत प्रसव (शासकीय अस्पताल)₹300
नवजात 42 दिन में 7 गृहभेंट₹250
गंभीर कुपोषित बच्चे की निगरानी₹300
BCG से खसरा तक टीकाकरण पूर्ण₹100
2 वर्ष तक टीकाकरण पूर्ण₹75
परिवार नियोजन ऑपरेशन (1–2 बच्चे)₹500
PPIUCD प्रेरण₹150
मलेरिया स्लाइड / RDT₹15
PF एवं PV इलाज पूर्ण₹200
कुष्ठ रोगी इलाज पूर्ण₹400
TB मरीज इलाज सहायता₹500
नोट: प्रोत्साहन राशि केवल कार्य प्रदर्शन के आधार पर दी जाएगी।

CG Health Mitra Recruitment 2026: Selection Process

स्वास्थ्य मित्र भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

चयन निम्न आधार पर होगा:

10वीं के अंकों का 95%
नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र – 5 अंक
कुल 100 अंकों की मेरिट सूची
अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

CG Health Mitra Recruitment 2026: Required Documents

आवेदन के साथ निम्न दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है:

आवेदन पत्र
10वीं की अंकसूची (जन्मतिथि प्रमाण हेतु)
मूल निवास प्रमाण पत्र
नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र (यदि लागू)
आधार कार्ड / राशन कार्ड / वोटर ID
पासपोर्ट साइज फोटो
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
दस्तावेज सत्यापन के समय मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

CG Health Mitra Recruitment 2026: Fee Details

CG Health Mitra Recruitment 2026 (Bijapur District) के लिए:

Application Fee: ₹0/-
कोई आवेदन शुल्क नहीं
  • सभी पात्र अभ्यर्थी पूरी तरह निःशुल्क (Free of Cost) आवेदन कर सकते हैं।

CG Health Mitra Recruitment 2026: How to Apply

स्वास्थ्य मित्र भर्ती हेतु आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन करने के स्टेप्स:

  • आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र प्राप्त करें
  • आवेदन पत्र को सही-सही भरें
  • सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें
  • आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजें
  • लिफाफे पर स्पष्ट रूप से लिखें –“स्वास्थ्य मित्र भर्ती 2026 हेतु आवेदन”

आवेदन भेजने का पता:

कार्यालय  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  जिला बीजापुर (छ.ग.)

CG Health Mitra Recruitment 2026: Important Instructions

  • आवेदन निर्धारित तिथि के भीतर ही स्वीकार होंगे
  • अपूर्ण या गलत आवेदन अस्वीकृत किए जाएंगे
  • चयन के बाद 05 दिवसीय प्रशिक्षण अनिवार्य
  • कार्य अवधि के दौरान नियम उल्लंघन पर सेवा समाप्त की जा सकती है
  • भर्ती संबंधी अंतिम निर्णय चयन समिति का होगा

CG Health Mitra Recruitment 2026: Important Information

यह भर्ती ग्रामीण 10वीं पास महिला/पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सबसे उपयुक्त है जो अपने ही ग्राम में रहकर स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करना चाहते हैं। स्वास्थ्य मित्र का कार्य मुख्यतः फील्ड आधारित होगा, जिसमें गर्भवती महिलाओं की निगरानी, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरणा, कुपोषण, टीबी व मलेरिया जैसे रोगों की पहचान एवं रिपोर्टिंग शामिल है। चयन के बाद 05 दिवसीय अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पद संविदा आधारित है, प्रारंभिक अवधि 01 वर्ष की होगी जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। समान अंकों की स्थिति में 10वीं में अधिक अंक, अधिक आयु एवं स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। गलत/अपूर्ण आवेदन, अंतिम तिथि के बाद फॉर्म, या गलत ग्राम से आवेदन करने पर फॉर्म निरस्त किया जा सकता है। इस अनुभव से भविष्य में NHM, ASHA व अन्य स्वास्थ्य परियोजनाओं में अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

आधिकारिक वेबसाइटVIEW HERE
भर्ती नोटिफिकेशनDOWNLOAD PDF
आवेदन फॉर्म नोटिफिकेशन के साथ संलग्न
WATSAPP GROUP JOIN
WATSAPP CHANNEL FOLLOW
OUR WEBSITE VISIT NOW

CG Health Mitra Recruitment 2026: स्वास्थ्य मित्र भर्ती 2026 ग्रामीण युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो अपने ही ग्राम में रहकर स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देना चाहते हैं।यदि आप पात्र हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें।

CG Health Mitra Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. स्वास्थ्य मित्र भर्ती किस जिले के लिए है?
  • जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़)
Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
  • 29 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक
Q3. न्यूनतम योग्यता क्या है?
  • 10वीं पास
Q4. चयन कैसे होगा?
  • मेरिट लिस्ट के आधार पर

CG Health Mitra Recruitment 2026: यह ब्लॉग आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर पूरी तरह सही, सटीक और सरल शब्दों में तैयार किया गया है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। वर्तमान समय में नौकरी पाना कठिन है, इसलिए ऐसी भर्ती को हाथ से जाने न दें। इस जानकारी को अपने दोस्तों, परिवार और सभी ग्रुप्स में जरूर शेयर करें। ऐसे ही Daily CG Job Updates के लिए हमारी वेबसाइट specialcgjob पर नियमित विज़िट करें। किसी भी प्रश्न हेतु नीचे Comment Box में अवश्य लिखें। धन्यवाद।

Khusboo Sahu

Hi, I’m khusboo, an educational content writer at Special cg job. I’m passionate about creating informative and easy-to-understand blog posts that help students prepare better for their academic and competitive exams. My aim is to provide accurate, engaging, and useful content that makes learning a little easier and a lot more interesting for readers. I love exploring new topics in education and simplifying them for every learner. My aims to bridge the gap between opportunity and ambition in the competitive world of education and employment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment