CG Anganwadi Bharti 2026: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से महिला उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS) धमतरी ग्रामीण के अंतर्गत जिले के 8 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका (Anganwadi Sahayika) के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।यह भर्ती पूरी तरह से ऑनलाइन (E-Bharti Portal) के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक और पात्र महिलाएं 09 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।
इस लेख में आपको भर्ती का पूरा विवरण, महत्वपूर्ण तिथियां, पदों की जानकारी, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण निर्देश और FAQ विस्तार से बताए गए हैं।
CG Anganwadi Bharti 2026: Overview
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ |
| परियोजना | एकीकृत बाल विकास परियोजना (ग्रामीण) |
| जिला | धमतरी |
| पद का नाम | आंगनबाड़ी सहायिका |
| कुल पद | 08 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन पोर्टल | E-Bharti |
| नौकरी का प्रकार | स्थायी (मानदेय आधारित) |
| आवेदन प्रारंभ | 09 फरवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | aww.e-bharti.in |
CG Anganwadi Bharti 2026: Important Date’s
| कार्यक्रम | तिथि |
| नोटिफिकेशन जारी | 03 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 09 फरवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 23 फरवरी 2026 |
| समय | शाम 5:30 बजे तक |
CG Anganwadi Bharti 2026: Post Details
धमतरी जिले के निम्नलिखित 8 आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी:
| भानपुरी – आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 |
| भानपुरी – आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 |
| धौराभाठा |
| बोदाछापर |
| तिर्रा |
| दोनर – आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 |
| तेन्दूकोना |
| खरेंगा – आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 |
महत्वपूर्ण: उम्मीदवार का उसी ग्राम / पारा / टोला की निवासी होना अनिवार्य है, जहां का आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है।
CG Anganwadi Bharti 2026
Table of Contents
छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी अपडेट, और पढ़ें: छत्तीसगढ़ की नवीनतम सरकारी एवं निजी भर्तियाँ 2026
CG Anganwadi Bharti 2026: Eligibility Criteria
1. लिंग
- केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।
2. शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार का 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- यदि 10वीं / 12वीं पास हैं, तो भी आवेदन कर सकती हैं।
3. आयु सीमा (01 जनवरी 2026 की स्थिति में)
| न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
| 18 वर्ष | 44 वर्ष |
- अनुभवी कार्यकर्ता / सहायिका को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
4. निवास योग्यता
- उम्मीदवार उसी ग्राम / वार्ड / पारा / टोला की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य।
CG Anganwadi Bharti 2026: Salary Structure
आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय शासन के नियमानुसारलगभग ₹6,000 प्रतिमाह (समय-समय पर संशोधन संभव)
CG Anganwadi Bharti 2026: Selection Process
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2026 में चयन पूर्णतः मेरिट आधारित होगा:
| शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट |
| दस्तावेज सत्यापन |
| आपत्ति / दावा प्रक्रिया (यदि लागू हो) |
⚠️ कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
CG Anganwadi Bharti 2026: Application Fee
- इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- सभी वर्ग की महिलाएं निःशुल्क आवेदन कर सकती हैं।
CG Anganwadi Bharti 2026: Required Documents
ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है:
| 8वीं / 10वीं / 12वीं की मार्कशीट |
| निवास प्रमाण पत्र |
| आयु प्रमाण पत्र |
| जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) |
| गरीबी रेखा प्रमाण पत्र (यदि हो) |
| अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) |
| आधार कार्ड |
| पासपोर्ट साइज फोटो |
| हस्ताक्षर |
सभी दस्तावेज स्वप्रमाणित (Self Attested) होने चाहिए।
CG Anganwadi Bharti 2026: How to Apply Online
आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
Step-1:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं🔗 https://aww.e-bharti.in/bharti
Step-2:
- “Anganwadi Bharti 2026” पर क्लिक करें
- जिला चुनें – Dhamtari
Step-3:
- अपना रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें
Step-4:
- आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
Step-5:
- फॉर्म सबमिट करें
- आवेदन की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें

CG Anganwadi Bharti 2026: Important Instructions
- आवेदन केवल ऑनलाइन ही मान्य होगा
- अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा
- गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है
- एक उम्मीदवार केवल एक केंद्र के लिए आवेदन कर सकती है
- चयन पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमों के अनुसार होगा
CG Anganwadi Bharti 2026: Important Link
| विवरण | लिंक |
| ऑनलाइन आवेदन | https://aww.e-bharti.in/bharti |
| आधिकारिक अधिसूचना | पीडीएफ डाउनलोड करें |
| Watsapp Group | Join |
| Watsapp Channel | Follow |
| Our Website | Visit Now |
CG Anganwadi Bharti 2026: यदि आप धमतरी जिले की निवासी हैं और सरकारी सेवा में आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्य करना चाहती हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन अवसर है।समय रहते आवेदन करें और इस जानकारी को अपने गांव, समूह और जरूरतमंद महिलाओं तक जरूर साझा करें।
CG Anganwadi Bharti 2026: FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q1. धमतरी आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2026 में कितने पद हैं?
- कुल 08 पद।
Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
- 23 फरवरी 2026 (शाम 5:30 बजे तक)।
Q3. क्या पुरुष आवेदन कर सकते हैं?
- नहीं, केवल महिला उम्मीदवार पात्र हैं।
Q4. न्यूनतम योग्यता क्या है?
- 8वीं पास।
Q5. क्या परीक्षा होगी?
- नहीं, चयन मेरिट लिस्ट से होगा।

CG Anganwadi Bharti 2026: धमतरी जिला, छत्तीसगढ़ में निकली आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2026 कम योग्यता में सरकारी स्थायी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है। ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता और फिलहाल यह भर्ती केवल धमतरी जिले के लिए जारी की गई है। इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया हमारे ब्लॉग पर विस्तार से दी गई है। ऐसी ही CG Govt Job Update के लिए specialcgjob वेबसाइट पर विजिट करें। किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें और इस पोस्ट को दोस्तों, परिवार व सभी ग्रुप में शेयर करें।

2 thoughts on “धमतरी जिले में 8 आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती | ऑनलाइन आवेदन शुरू | CG Anganwadi Bharti 2026”